logo

सीएम हेमंत की मौजूदगी में पंजाब नेशनल बैंक के साथ कल होगा बड़ा MoU, SGSP योजना की शुरुआत

CMPRO1.jpg

रांची
राज्य सरकार और पंजाब नेशनल बैंक के बीच स्टेट गवर्नमेंट सैलरी पैकेज (SGSP) योजना के तहत समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए जाएंगे। यह कार्यक्रम 24 फरवरी 2026 (मंगलवार) को अपराह्न 2:00 बजे प्रोजेक्ट भवन स्थित एनेक्सी भवन, द्वितीय तल सभागार, रांची में आयोजित होगा।
कार्यक्रम में माननीय मुख्यमंत्री एवं माननीय वित्त मंत्री की उपस्थिति रहेगी। इस अवसर पर न केवल MoU साइन किया जाएगा, बल्कि राज्य के वित्तीय आंकड़ों से संबंधित एक विशेष डैशबोर्ड का भी लोकार्पण किया जाएगा, जिससे वित्तीय प्रबंधन और पारदर्शिता को नई दिशा मिलने की उम्मीद है।


स्टेट गवर्नमेंट सैलरी पैकेज (SGSP) योजना के तहत राज्य सरकार के कर्मियों को बैंकिंग सुविधाओं का विशेष लाभ मिलेगा। इस समझौते के बाद सरकारी कर्मचारियों के वेतन प्रबंधन, बैंकिंग सेवाओं और वित्तीय लेन-देन की प्रक्रिया को और अधिक व्यवस्थित और डिजिटल बनाया जाएगा।
वित्तीय डैशबोर्ड के माध्यम से राज्य के राजस्व, व्यय और अन्य वित्तीय आंकड़ों की मॉनिटरिंग आसान होगी। इससे वित्त विभाग को रियल टाइम डेटा उपलब्ध होगा और नीति निर्माण में भी सुविधा मिलेगी।
राज्य सरकार इस पहल को वित्तीय पारदर्शिता और डिजिटल गवर्नेंस की दिशा में एक अहम कदम मान रही है। कार्यक्रम को लेकर प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।


 

Tags - CM Hemant Soren Event Finance Minister Jharkhand SGSP Salary Package Government Bank Agreement Ranchi Official Program