logo

मंत्री राधा कृष्ण किशोर ने कराया हेल्थ चेकअप, बोले- सीने की बेचैनी को नजरअंदाज न करें

मंत्री राधा कृष्ण किशोर ने कराया हेल्थ चेकअप, बोले- सीने की बेचैनी को नजरअंदाज न करें

द फॉलोअप डेस्क
वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर ने आज रिम्स के कार्डियोलॉजी विभाग पहुंचकर अपना नियमित स्वास्थ्य जांच कराया है। इस दौरान कहा है कि सीने की बेचैनी या हल्की सी भी असुविधा को कभी महज गैस की समस्या मानकर नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। जैसे ही लक्षण दिखे तुरंत डॉक्टरी सलाह लेनी चाहिए। मंत्री का चेकअप करने वाले कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. प्रशांत ने बताया कि सभी पैरामीटर और स्वास्थ्य रिपोर्ट पूरी तरह सामान्य हैं। वित्त मंत्री ने कहा कि थोड़ी सी सावधानी से गंभीर बीमारियों के जोखिम को आसानी से टाला जा सकता है। 

Tags - Radha Krishna Kishore Jharkhand Finance Minister RIMS Ranchi Cardiology Health Checkup