द फॉलोअप डेस्क
रांची के कटहल मोड पर टेम्पो चालक और ट्रैफिक पुलिस के जवानों के बीच के मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया में खूब तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कुछ युवक ट्रैफिक पुलिस के जवानों के साथ मारपीट कर रहे है। इसी दौरान एक युवक ने पत्थर से एक होमगार्ड जवान के सिर पर हमला कर दिया, जिससे वह ज़मीन पर गिर गया।
जानकारी के अनुसार, कटहल मोड़ के पास ट्रैफिक पुलिस द्वारा एक टेम्पो चालक को रोका गया था। इसी क्रम में टेम्पो चालक और पुलिस के बीच मारपीट शुरू हो गई। इस घटना में होमगार्ड का एक जवान गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल जवान का नाम रोहित कुमार गंजू है, जो चतरा ज़िले का रहने वाले हैं। पत्थर लगने के बाद वह ज़मीन पर गिर पड़ा। इसके बाद उसे तुरंत आनन-फानन में इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया, जहां उसका सीटी स्कैन किया गया।
सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड इंचार्ज डॉ. बीके बाखला ने बताया कि रोहित के सिर में ज़्यादा चोट आई है, इसलिए उनका सीटी स्कैन किया गया। हालाँकि, उन्हें फिलहाल भर्ती करने की ज़रूरत नहीं समझी गई और उन्हें छोड़ दिया गया। सीटी स्कैन की रिपोर्ट आने के बाद ही आगे के उपचार के बारे में विचार किया जाएगा।