logo

छेड़खानी और अश्लील हरकत से तंग आकर लड़की ने खुद को घर में किया कैद

मपा्2.jpg

द फॉलोअप डेस्कः
रांची के अरगोड़ा थाना क्षेत्र की रहने वाली एक छात्रा ने छेड़खानी और अश्लील हरकत से तंग आकर खुद को घर में कैद कर लिया है। उसने त्रिलोक महतो, दिपु, अरुण नामक युवक पर केस किया है। लड़की ने पुलिस को बताया कि पड़ोस में रहने वाले लड़को द्वारा घर से निकलने पर उसका पीछा किया जाता है। छत पर जाने से आरोपितों द्वारा अश्लील हरकत किया जाता है। वह मानसिक रूप से इतना प्रताड़ित हो गई है कि वह घर से निकल नहीं रही है।

 
इस हरकत से पूरा परिवार परेशान हैं। छात्रा ने पुलिस को बताया कि वह जब घर से निकलती थी तो आरोपित बाइक से पीछा करते हुए वहां तक जाता था जहां तक छात्रा जाती थी। कई बार उसे पकड़ने का भी प्रयास किया गया। पुलिस का कहना है कि केस कर दिया गया है। सभी आरोपितों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस मोहल्ले में लगे हुए सीसीटीवी का फुटेज खंगाल रही है। छात्रा ने पुलिस से गुहार लगाई है कि पूरे परिवार की सुरक्षा दी जाए। आरोपितों द्वारा किसी दिन बड़ी घटना को अंजाम दिया जा सकता है।


छात्रा ने पुलिस को बताया कि उसके पिता वायु सेना से सेवानिवृत्त हैं। छात्रा ने पूरी घटना की जानकारी अपने घरवालों को दी है। पुलिस का कहना है कि यह मामला काफी गंभीर है। पुलिस गंभीरता से पूरे मामले की जांच कर रही है। जांच के बाद कार्रवाई होगी।