logo

ससुर ने बहू को टुकड़ों में काटा, खाना मांगने को लेकर शुरू हुआ था विवाद

SASUR.jpg

द फॉलोअप डेस्कः
धनबाद जिला के गोमो के जमुनिया नदी में एक महिला शव मिला था। जिसके बाद इलाके में सनसनी फैल गई। महिला की पहचान बोकारो जिले के नावाडीह थाना क्षेत्र के दहियारी गांव निवासी सूरज रजवार की पत्नी गीता देवी के रूप में हुई है। घटना को लेकर बताया जा रहा है कि 19 अक्टूबर की दोपहर को महिला के ससुर मिलन रजवार ने अपनी बहू से खाना मांगा था। बहू ने खाना परोसकर उनके शरीर के ऊपर फेंक दी। जिसके बाद ससुर ने बहू को अकेला पाकर धारदार टांगी से हत्या कर दी। उसे कई टुकड़ों में काटा। फिर ससुर ने उसके शव को कपड़े में लपेटकर गोमो के जमुनिया नदी में फेंक दिया। 


परिवार वालों के बुलाया थाने 
घटना के बाद महिला के पति सूरज रजवार ने महिला के गुमशुदगी की सूचना बोकारो के नावाडीह थाना में दी थी। जिसके बात पुलिस ने जांच के दौरान महिला के सभी परिजनों को थाना बुलाया। इस दौरान महिला के ससुर मिलन रजवार ने घर के सदस्यों को कहा कि मैंने अपनी बहू की हत्या की है, इसलिए मैं सिर्फ थाना जाऊंगा। ससुर के बयान के बाद परिजन उसे थाना ले गए और उसकी निशानदेही पर महिला के शव को बरामद कर लिया गया। 


कई टुकड़ों में है शव 
महिला के ससुर ने बताया कि उसके बेटे ने पिछले वर्ष इस महिला से कोर्ट मैरेज किया था। महिला पहले से ही शादीशुदा थी। उसका बच्चा भी है। पुलिस ने बताया कि 19 अक्टूबर से ही गीता देवी घर से गायब थी। पति के द्वारा थाना में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई। ससुर ने बाद में कबूल किया कि उसने ही टांगी से मारकर उसकी हत्या की है। ससुर की निशानदेही पर नावाडीह थाना की पुलिस ने धनबाद के हरिहरपुर थाना क्षेत्र के एक नदी से शव को बरामद कर लिया है। शव कई टुकड़ों में है। मामले में हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। 

Tags - Dhanbad News Dhanbad News Dhanbad Latest News Dhanbad Gomo Horror Killing in Gomo