logo

पिता ने कुदाल से किये बेटी के कई टुकड़े और कुएं में फेंक दिया शव, यहां का है मामला 

sucide42.jpeg

गुमला 

एक पिता ने अपनी ही बेटी को मौत के घाट उतार दिया। पिता ने 9 साल की बेटी को पहले कुदाल से काटा औऱ फिर शव के टुकड़े कर दिये। इसके बाद शव को पड़ोस के कुंए में फेंक दिया। पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है। मामला गुमला जिले के कोटाम पतगच्छा गांव का है। मिली खबरों में बताया गया है कि मृतक बच्ची दिव्यांग थी और मानसिक रूप से भी वो सामान्य नहीं थी। वहीं पिता ने बताया है कि वो उसका पालन-पोषण करने में अक्षम था इसलिए बेटी की हत्या कर दी। बताया कि उसकी पत्नी कुछ दिनों पहले मुंबई चली गयी है। आरोपी की नाम सरजू लोहरा बताया गया है। 


खुद दी बेटी की हत्या की जानकारी 

गिरफ्तार सूरज लोहरा ने पुलिस को दिये बयान में कहा कि वो आर्थिक रूप से बेहद कमजोर है। मुख्य रूप से मजदूर है। कुछ दिनों पहले उसकी पत्नी भी उसे बिना कुछ बताये मुंबई भाग गयी। इसके बाद एक बेटा और मृतक बच्ची के पालन-पोषण की जिम्मेदारी उसी पर है। वो दिव्यांग और मानसिक रूप से कमोजर बच्ची का इलाज कराने में भी सक्षम नहीं हो पा रहा था। इसलिए उसने बेटी की हत्या कर दी। हत्या के बाद उसने खुद से परिजनों को खबर दी कि उसने अपनी बेटी की हत्या कर दी है। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गयी। पुलिस कोटाम के पतगच्छा पहुंची और फिर शव को कुएं से बरामद किया गया। 


क्या बताया पुलिस ने 

इधर, कोटाम पिकेट प्रभारी मनोरंजन शर्मा और एसआई विवेक पुलिस ने बताया कि पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है। बताया कि घटना की जानकारी उनको शनिवार की सुबह मिली। तुरंत ही पुलिस दल साथ पतगच्छा गांव पहुंचा और बच्ची के शव को बरामद किया गया। शव को पोस्टमार्टम के बाद बच्ची के परिजनों को सौंप दिया गया है। वहीं, गिरफ्तार सूरज लोहरा से पूछताछ की जा रही है। 


 

Tags - MurderMurder in GumlaCrime News in HindiJharkhand Crime News