logo

कोडरमा : केंद्र सरकार के गलत नीतियों से टूट रहा परिवार और समाज- कांग्रेस

kodarma_congress_9001.jpg

द फॉलोअप डेस्क
झारखंड में भी कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा लगातार जारी है। इसी क्रम में शुक्रवार को कोडरमा में भारत जोड़ो यात्रा निकली गई। जो महर्षि कर्दम ऋषि पार्क के प्रागंण से करमा मेडिकल कॉलेज तक पदयात्रा कर पहुंची। वहीं, झंडा चौक में जनसभा का आयोजन किया गया। जनसभा को संबोधित करते हुए प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के द्वारा पूरे देश में भारत जोड़ो यात्रा चल रही है। जिसका अपार जनसमर्थन मिल रहा है। चाहे युवक हो, महिलाएं हो, किसान हो सभी वर्ग, जाति, धर्म के लोग हो, हमारे नेता राहुल गांधी के साथ बिना थके, बिना हारे हंसते हुए चल रहे हैं। इसके साथ ही केंद्र की बीजेपी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि केंद्र सरकार के गलत नीतियों से परिवार और समाज टूट रहा है। महंगाई के वजह से महिलाओं को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

डर के आगे नहीं झूकेंगे

भारत जोड़ो पदयात्रा के राज्य संयोजक और पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय ने कहा कि केंद्र में बैठी भाजपा की सरकार नफरत, डर और हिंसा का माहौल बनाकर रखा है। लेकिन हम उनके डर के आगे झूकेंगे नहीं। हम लगातार किसानों की आवाज, मजूदरों की आवाज, छोटे व्यापारियों की आवाज बनकर सड़क से सदन तक आंदोलन करेंगे। वहीं, स्वास्थ मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा कि हिन्दुस्तान नफरत का देश नहीं, हिंसा का देश नहीं बल्कि प्यार का देश है। हमें ऐसे विभाजनकारी शक्तियों से लड़ना होगा, जो देश में नफरत और धार्मिक उन्माद फैलाकर अपनी राजनीति रोटी सेंकने का काम कर रही है। इस मौके पर कार्यकारी अध्यक्ष शहजादा अनवर, सोशल मीडिया स्टेट कोर्डिनेटर गजेंद्र सिंह समेत कोडरमा जिला अध्यक्ष मनोज सहाय पिंकू, शकील अख्तर अंसारी आदि शामिल रहे।