logo

रांची DC मंजूनाथ भजंत्री के नाम से बना फर्जी फेसबुक ID, प्रशासन ने की ये अपील

fake_manju.jpg

द फॉलोअप डेस्क

रांची के उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री के नाम से एक फर्जी फेसबुक आईडी बनाई गई है। इस संबंध में जिला प्रशासन को सूचना प्राप्त हुई है कि "डीसी मंजूनाथ भजंत्री" नाम से असामाजिक तत्वों द्वारा एक फर्जी फेसबुक प्रोफाइल तैयार की गई है।
इस फर्जी आईडी के माध्यम से आम नागरिकों को फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी जा रही हैं, जिसका उद्देश्य लोगों को ठगी और धोखाधड़ी का शिकार बनाना है। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि इस फर्जी फेसबुक आईडी का उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री से कोई संबंध नहीं है।

प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे किसी भी अनजान फ्रेंड रिक्वेस्ट को स्वीकार करने से पहले उसकी प्रमाणिकता की जांच अवश्य करें। इस प्रकार की गतिविधियों से सतर्क रहना आवश्यक है, क्योंकि यह साइबर अपराध का हिस्सा हो सकता है, जो लोगों को आर्थिक या व्यक्तिगत नुकसान पहुंचा सकता है।
जिला प्रशासन ने इस फर्जीवाड़े के खिलाफ कड़ी कार्रवाई शुरू कर दी है। इस संबंध में दोषियों के विरुद्ध प्राथमिकी (FIR) दर्ज की जा रही है, और मामला संबंधित साइबर क्राइम यूनिट को सौंप दिया गया है, जो इसकी गहन जांच कर रही है।


 

Tags - Fake Facebook Account of ranchi DC Ranchi DC Facebook Account latest Jharkhand News Cyber Fraud in ranchi ranchi Cyber Cell Jharkhand Cyber police latest Jharkhand news Jharkhand Updates latest updates ranchi DC News Ranchi Updates Latest Ranch