logo

पाकुड़ : घर में देसी बम बनाने के दौरान हुआ विस्फोट, आरोपी  सुकू शेख गांव छोड़कर फरार

bnmmnjk.jpg

पाकुड़
पाकुड़ जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के लखनपुर गांव के एक घर से बम बनाने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि एक शख्स घर में ही देसी बम बना रहा था उस वक्त बम ब्लास्ट कर गया। हालांकि किसी हताहत की कोई सूचना नहीं है। जो शख्स बम बना रहा था उसका नाम  सुकू शेख है। बम विस्फोट होने के बाद से वह फरार है। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए छापामारी कर रही है।

 

गांव छोड़कर फरार हुआ आरोपी

जानकारी के मुताबिक सुकू शेख गुरुवार की शाम बम बना रहा था। बम बनाने के दौरान वह विस्फोट कर गया। विस्फोट होने पर जोरदार आवाज हुई। जिससे ग्रामीण काफी संख्या में जुटे। तब तक सुकू शेख फरार हो चुका थआ। गांव वालों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मुफस्सिल थाना प्रभारी दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली। 


घर में दो नेत्रहीन  महिलाएं 
आरोपी के घर में दो महिलाएं है, जो नेत्रहीन हैं। इस मामले में वे कुछ भी बताने में असमर्थ हैं। थाना प्रभारी अमर कुमार मिंज ने बताया कि ग्रामीणों ने बम विस्फोट की सूचना दी थी। छानबीन शुरू की गई। छानबीन में चार नारियल का डिब्बा, कुछ नारियल के खोखले टुकड़े, सुतली आदि बरामद की गई है। आरोपी सुकू शेख की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापामारी कर रही है।