logo

एल्युमिनियम फैक्ट्री में विस्फोट, 2 मजदूरों की मौत

toota.jpg

द फॉलोअप डेस्कः 
हजारीबाग के कटकमदाग थाना अंतर्गत सिरसी डामोडीह गांव में एल्युमिनियम फैक्ट्री में विस्फोट गया है। जिससे 2 मजदूरों की मौत हो गई है। मजदूरों की पहचान रंजीत ठाकुर और सुखदेव साहू के रूप में हुई है। विस्फोट से फैक्ट्री की छत और दीवार तक क्षतिग्रस्त हो गई है। धमाके की आवाज दो किलोमीटर दूर तक सुनाई दी है। यह फैक्ट्री हजारीबाग सरदार चौक निवासी अवध कुमार गुप्ता की है। इस फैक्ट्री में एल्युमिनियम गलाया जाता है। मौसम खराब होने के कारण यहां सिर्फ दो ही मजदूर काम कर रहे थे। अगर ज्यादा मजदूर काम पर होते तो बड़े हादसे से इंकार नहीं किया जा सकता है। इस फैक्ट्री में डामोडीह और सिरसी गांव के कई मजदूर काम करते हैं। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए हजारीबाग शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया गया है। 


पुलिस मामले की जांच में जुटी 
संचालक का कहना है कि बिजली गिरने से यह घटना घटी है। लेकिन बाकि लोगों का मानना है कि एल्युमिनियम गलाने के दौरान विस्फोट हुआ होगा। मामले की उच्च स्तरीय जांच की मांग की गई है। स्थानीय लोगों ने मांग की है कि इस फैक्ट्री को भीड़भाड़ वाले इलाके से हटा देना चाहिए। ताकि इस तरह घटना दोबारा ना हो। घटना की सूचना पर हेडक्वार्टर डीएसपी राजीव कुमार भी घटनास्थल पर पहुंचे और घटना की विस्तृत जानकारी ली। घटना के पीछे का कारण क्या है, इसे लेकर जांच करने की बात भी कही। उन्होंने कहा कि तुरंत इस पर टिप्पणी करना उचित नहीं होगा। जांच के बाद ही सटीक जानकारी दी सा सकती है। 

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N