logo

जेल में बंद हेमंत की लड़ाई को झारखंड का हर परिवार लड़ रहा है – कल्पना मुर्मू सोरेन 

jmm09.jpeg

गिरिडीह 

जेएमएम नेता कल्पना मुर्मू सोरेन ने आज गिरिडीह, गांडेय विधानसभा के कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने मंच से कहा, जेल में बंद हेमंत की लड़ाई को झारखंड का हर परिवार लड़ रहा है। कहा, मैं भाग्यशाली हूं कि आज यहां मुझे आपकी बातों, समस्याओं और अनुभवों को सुनने का मौका मिला। आदरणीय दिशोम गुरुजी के संघर्ष के समय से आप झामुमो परिवार का हिस्सा हैं, यह देखकर गौरवान्वित हूं। आप सभी को हार्दिक धन्यवाद, आभार और जोहार। कहा, देश का लोकतंत्र आज खतरे में है। संविधान को बदलने का षड्यंत्र किया जा रहा है। 

हेमंत के बारे में क्या कहा 
कल्पना मुर्मू सोरेने ने आगे कहा, आज आपके परिवार में पिता को बेटे से, भाई को भाई से, चाचा को भतीजे से लड़ाने में भाजपा जुटी है। आप सभी से आग्रह है अपने क्षेत्र में जाकर लोगों को बताइएगा कि आपके हेमंत को कैसे तानाशाही ताकतों द्वारा जानबूझकर जेल में डाला गया है। कैसे झारखंड के साथ सौतेला व्यवहार किया गया है। उन्होंने लोगों से 21 अप्रैल को रांची में होने वाले उलगुलान न्याय महारैली को सफल बनाने की अपील की। साथ ही कहा कि अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर उलगुलान का उद्घोष और हुंकार दिल्ली तक पहुंचाने का काम करें।


सभा में ये नारे लगे 
कल्पना ने कहा, आज हेमंत जी जेल में हैं। मगर झारखंड का उनका पूरा परिवार उनकी लड़ाई लड़ रहा है। आप ही उनके आंख, नाक और कान और उनकी ताकत हैं। आगामी चुनाव में आप सभी आदरणीय दिशोम गुरुजी और हेमंत जी के हाथ और मजबूत करें, यही आपसे आग्रह है। इस दौरान हेमंत है तो हिम्मत है, झारखंड झुकेगा नहीं आदि के नारे लगे।

हमें फॉलो करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें -                    

https://chatwhatsappcom/H6JHUZV9z0LIcfjbcYlVDn

 

Tags - Kalpana Sorenjmmhemant sorengandey