logo

मौसम : आज भी झारखंड के कई हिस्सों में हो सकती है बारिश, कल से मिलेगी राहत

f75b72d4-3933-450c-a450-578fd1b38411.jpg

रांची:

पूरा झारखंड सोमवार को भी कोहरे की चादर में लिपटा रहा। राज्य के कई इलाकों में बारिश भी हुई। बारिश के कारण  तापमान में गिरावट दर्ज की गई, जिसके चलते ज्यादा ठंड महसूस की गई। मंगलवार को भी कोयलांचल और संथाल में बारिश के आसार हैं। यानि आज भी कई हिस्सों में बारिश हो सकती है। आज सुबह से ही राजधानी रांची में बादल छाए हुए हैं। हल्की-हल्की हवा भी चल रही है जिससे ठंड महसूस की जा रही है। 
कल से साइक्लोनिक सरकुलेशन का प्रभाव कम 
मौसम केंद्र से मिली जानकारी के मुताबिक आसमान में बादल छाए रहने की वजह से रात का पारा सामान्य से 3.4 डिग्री सेसि बढ़ा हुआ है। वहीं अधिकतम तापमान सामान्य से 6.4 डिग्री सेसि नीचे चल रहा है। मौसम पूर्वानुमान में रांची और आसपास के इलाके में कोहरा एवं धुंध की स्थिति कायम रहेगी। 26 जनवरी से साइक्लोनिक सरकुलेशन और टर्फ लाइन सिस्टम का प्रभाव कम होगा।

कल से साफ होगा मौसम 
झारखंड के उत्तर पूर्वी भाग को छोड़कर राज्य के अन्य इलाके में धीरे-धीरे मौसम सामान्य होगा। 26 जनवरी से आसमान में छाए बादल के छंट जाएंगे। इसके साथ न्यूनतम तापमान में गिरावट होगी, जिससे कनकनी बढ़ जाएगी। कोहरा कायम रहेगा। इधर पिछले 24 घंटे में राज्य के सभी इलाके में बारिश हुई। सबसे ज्यादा बारिश के चक्रधरपुर में 20.0 मिमी रिकॉर्ड 6 की गई। मौसम विभाग के अनुसार, 26 जनवरी से आसमान साफ रहेगा। यह स्थिति 29 जनवरी और उससे आगे भी जारी रहेगा। लेकिन, इस दौरान सुबह में कोहरा या धुंध रहेगा। इसके बाद ही आसमान साफ रहेंगे। राजधानी के मोरहाबादी मैदान में गणतंत्र दिवस को लेकर तैयारियां चल रही है।

विमान सेवा बाधित रही
सोमवार को कोहरे के कारण रांची में छह घंटे तक विमान शर्मा सेवा बाधित रही। सुबह सात से दोपहर कारण डेढ़ बजे तक विमानों का परिचालन नहीं हुआ। पूरे दिन सिर्फ 10 विमानों का ही परिचालन हो सका। विमान सेवा प्रभावित होने के कारण दोपहर दो बजे बढ़ेग से शाम तीन बजे तक विलंब से आने भाग वाले विमानों को री- शिड्यूल किया  गया।