logo

हाय गर्मी : आज भी पूरे दिन चलता रहेगा हिट वेव, कल से बारिश के आसार

garmi_se_pareshan.jpg

रांचीः
शुक्रवार को भीषण गर्मी से लोग परेशान रहे। अधिकतम तापमान 42.7 सेल्सियस पहुंच गई। दिनभर हिट वेव (लू) चलते रहा। आज भी पूरे दिन लू चलने की आशंका है। झारखंड के उत्तरी क्षेत्र में लो लेवल का टर्फ बन रहा है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार यह पूर्वी उत्तर प्रदेश और बिहार होते हुए वेस्ट बंगाल पहुंचेगी। जिसके कारण मौसम का मिजाज बदलेगा। इसलिए एक मई से अगले चार दिनों तक कहीं-कहीं गर्जन और वज्रपात के साथ हल्की बारिश की संभावना है। जिसके कारण अधिकतम तापमान में गिरावट हो सकती है।

 

आज भी अधिकतम तापमान 41 डिग्री को पार 
मौसम विभाग के मुताबिक शनिवार को भी तापमान में 41 डिग्री सेल्सियस को पार करेगा। जबकि आसमान में हल्की बादल भी रह सकती है। इसके कारण हीट वेव चल सकती है।  हालांकि एक और दो मई को कुछ इलाकों में आंशिक रूप से बादल छाए रहने के बाद बारिश होने की आशंका है। उम्मीद है कि मई के दूसरे हफ्ते में लोगों को भीषण गर्मी से थोड़ी राहत मिल सकती है।


कल बारिश से राहत मिली 
बीत शुक्रवार को दुमका में झमाझम बारिश हुई जिससे लोगों थोड़ी राहत मिली। अधिकतम तापमान में थोड़ी गिरावट महसूस कर रहे हैं। इसी के साथ साहिबगंज में वज्रपात हुई जिससे पुआल में आग लग गई । इसकी चपेट में एक बुजुर्ग आ गये और उनकी मौत हो गयी।