द फॉलोअप डेस्क, रांची
Ranchi Parking News: रांची नगर निगम(RMC) की ओर से वाहन पार्किंग शुल्क की निर्धारित दरों एवं नागरिकों को दी जाने वाली छूट के संबंध में आवश्यक जानकारी साझा की गई है। निर्धारित दरों के अनुसार दोपहिया वाहनों के लिए ₹10 प्रति 3 घंटे तथा चारपहिया वाहनों के लिए ₹30 प्रति 3 घंटे पार्किंग शुल्क निर्धारित है। नागरिकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए पार्किंग के प्रथम 10 मिनट तक कोई शुल्क देय नहीं होगा। वहीं, शनिवार, रविवार एवं राष्ट्रीय अवकाश के दिनों में निर्धारित पार्किंग दरों पर 50 प्रतिशत की छूट का प्रावधान किया गया है। रांची नगर निगम ने नागरिकों से अपील की है कि वे निर्धारित पार्किंग शुल्क के प्रति जागरूक रहें तथा किसी भी प्रकार की अनियमितता या शिकायत होने पर नगर निगम के शिकायत हेल्पलाइन नंबर 18005701235 पर संपर्क करें।
