logo

जेएमएम का पूरा संसदीय इतिहास ही दागदार रहा है – सुदेश महतो 

ajsu28.jpeg

रांची 

आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो ने बोकारो के चंद्रपुरा प्रखंड अंतर्गत तेलो, बाजार टांड में आयोजित मिलन समारोह में कहा कि जेएमएम का पूरा संसदीय इतिहास ही दागदार रहा है। कहा, इस बार का आम चुनाव कई मायने में अहम है। प्रगति को गति देने के साथ एक सशक्त राष्ट्र निर्माण के लिए एनडीए प्रतिबद्ध है, तो दूसरी तरफ नेतृत्व विहीन इंडिया गठबंधन नकारात्मकता फैलाने में जुटा है। इस  दौरान क्षेत्र के वरिष्ठ समाजसेवी लखन लाल महतो ने अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ सुदेश महतो की उपस्थिति में आजसू पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

पीएम मोदी के बारे में ये कहा

सुदेश कुमार महतो ने कहा कि यह चुनाव देश के नेतृत्व करने वाले को चुनने के लिए भी है। अब तक दो चरणों में हुए मतदान में जो संकेत मिल रहे हैं उससे जनता ने नरेंद्र मोदी के संकल्प और मंत्र- सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास पर भरोसा किया है। पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने वाले लखन लाल महतो ने कहा कि सुदेश महतो के विचार, सोच व आजसू पार्टी की नीतियों से प्रभावित होकर आज पार्टी में शामिल हो रहा हूं। पार्टी द्वारा जो भी जिम्मेदारी दी जायेगी उसका निष्ठा पूर्वक निर्वहन करेंगे और पार्टी के नीति सिद्धान्तों को जन जन तक पहुचाएंगे। 


इन्होंने ली सदस्यता 
लखन लाल महतो की अगुवाई में नेपाल महतो, सीमा देवी, सुमित्रा देवी, बुद्धिनाथ महतो, ताराचंद महतो, सविता देवी, सुरेश महतो, निखिल कुमार, अनिता देवी, पूनम देवी, दिलीप कुमार, राजेन्द्र महतो और परसबनी पंचायत से नमिता देवी, गीता देवी, लाखिया देवी, दिलीप सिंह, इंद्रलाल सिंह, चितनारायन सिंह, ज्ञानती देवी, गीता देवी, आशा देवी, राजेन्द्र, राजेश, बुद्धिनाथ, ताराचंद, दिलीप, बिंदेश्वर समेत सैकड़ों लोगों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर आजसू बुद्धिजीवी मंच के प्रदेश अध्यक्ष डोमेन सिंह मुंडा, उपाध्यक्ष उमाकांत रजक, महासचिव लंबोदर महतो, यशोदा देवी, मुकुंद चंद्र मेहता, अजय सिंह, संतोष महतो (तोपचांची), काशीनाथ सिंह, सचिव संतोष महतो, नवीन महतो, राजेश महतो, हलधर महतो, जयलाल उर्फ जेली महतो, रिंकी देवी उप प्रमुख चंद्रपुरा इत्यादि मुख्य रूप से उपस्थित थे। 

 

हमें फॉलो करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें -                    

https://chatwhatsappcom/H6JHUZV9z0LIcfjbcYlVDn

Tags - Sudesh MahatoAJSUJMMhistory