logo

न्यू राजस्थान कलेवालय में लें शुद्ध फलाहारी थाली का आनंद

न्यू राजस्थान कलेवालय में लें शुद्ध फलाहारी थाली का आनंद

द फॉलोअप डेस्क, रांचीः

लालपुर चौक स्थित न्यू राजस्थान कलेवालय ने नवरात्र के अवसर पर श्रद्धालुओं और व्रतियों के लिए शुद्ध शाकाहारी फलहाकारी थाली की व्यवस्था की है। नवरात्र में नेम-धर्म के साथ पूजा पाठ और व्रत करने वाले लोगों के लिए यह विशेष व्यवस्था की गयी है। इस शाकाहारी थाली में कई तरह के खाने की चीजें परोसी जा रही है। उनमें दो पूरी, साबुदाना खीर, पापड़, आलू-खीरे की सब्जी, फलाहारी मिक्स, कलाकंद और नारियल की व्यवस्था है। रेस्टोरेंट के प्रोपराइटर निरंजन शर्मा ने बताया कि शाकाहारी थाली को पूरी सावधानी के साथ बनाया जाता है। प्याज, लहसुन और अन्य चीजों से पूरी तरह दूर रखा जाता है। नवरात्र के अनुष्ठान के अनुरूप व्रतियों के लिए तैयार किया जाता है।

Tags - Phalahari fast-friendly dishes New Rajasthan Kalevalay Lalpur Navratri Special for those observing a fast