logo

पश्चिमी सिंहभूम : 25 लाख के इनामी अजय महतो के दस्ते के साथ मुठभेड़, माओवादियों का कैंप ध्वस्त

bhakpa.jpg

पश्चिमी सिंहभूमः

पुलिस और सीआरपीएफ के संयुक्त बलों द्वारा प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन भाकपा माओवादी के विरुद्ध उनके गढ़ बूढ़ा पहाड़, ट्राई-जंक्शन इलाका और कोल्हान क्षेत्र के में लगातार प्रहार जारी है। चाईबासा जिला अंतर्गत सरांडा, कोल्हान जंगली क्षेत्र माओवादियों के ईस्टर्न रीजनल ब्यूरो का हेड क्वार्टर है। जहां एक करोड़ के इनामी नक्सली मिसिर बेसरा और असीम मंडल रणनीति बनाकर विध्वंसक कार्रवाई को अंजाम देते हैं। टोंटो थाना क्षेत्र अंतर्गत रेंगराहातू ग्रामीण वन क्षेत्र में भाकपा माओवादी के एक करोड़ के इनामी मिसिर बेसरा के मारक दस्ता के 25 लाख इनामी सैक सदस्य अजय महतो के दस्ते के जमावड़े की सूचना पर संयुक्त अभियान दल कोबरा टीम सीआरपीएफ के साथ चाईबासा पुलिस का गठन किया गया था। 


घेराबंदी कर सर्च अभियान चलाया गया 
तलाशी अभियान दल उक्त जंगली क्षेत्र का सघन जांच करते हुए 7 सितंबर को सुबह आगे बढ़ रहा था कि तभी घात लगाए हुए माओवादियों ने सुरक्षा बल पर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में सुरक्षाबलों ने भी फायरिंग शुरू की तो फरार हो गए।  मुठभेड़ के बाद इलाके को चारों तरफ से घेराबंदी कर सघन सर्च ऑपरेशन चलाया गया। माओवादियों के खिलाफ लंबे अरसे के बाद इस इलाके में हुई कार्रवाई में उनका कैंप ध्वस्त कर दिया गया और टेंट, वर्दी बर्तन व दैनिक उपयोग का सामान बरामद किया गया है। माओवादियों के खिलाफ किये गए इस कार्रवाई से माओवादियों को काफी बड़ा नुकसान पहुंचा है। कोल्हान क्षेत्र में सुरक्षा बलों के लिए इस भीषण बारिश में यह बहुत बड़ी सफलता है।

 

पिछली बार भी कैंप ध्वस्त किया गया था
सुरक्षाबलों द्वारा माओवादियों के खिलाफ चलाए जा रहे लगातार अभियान के क्रम में पिछले दिनों चाईबासा और सरायकेला के सीमावर्ती ट्राई जंक्शन क्षेत्र के संयुक्त अभियान में 2 माओवादियों को मार गिराया था और अत्याधुनिक हथियार के साथ गोली का जखीरा बरामद किया गया था तथा झारखंड-छत्तीसगढ़ सीमा पर स्थित बूढ़ा पहाड़ में भी नक्सलियों को कैंप को ध्वस्त कर दिया गया और काफी संख्या में लैंडमाइन गोली और अन्य विस्फोटक सामान बरामद किया गया था झारखंड पुलिस एवं सीआरपीएफ ने माओवादियों के मंसूबों को नाकाम करने के लिए अग्रसर है