logo

रांची पुलिस और उग्रवादियों के बीच हुई मुठभेड़, 1 हजार से अधिक गोली बरामद

786.jpg

द फॉलोअप डेस्क
रांची के बुढ़मू स्थित सुमो जंगल में रांची पुलिस और उग्रवादियों के रविवार को मुठभेड़ हुई। इसमें पुलिस की कार्रवाई से खुद को कमजोर पड़ता देख उग्रवादी भाग खड़े हुए। जांच के दौरान पुलिस ने भारी मात्रा में गोली बरामद किया। जानकारी के अनुसार 1 हजार से अधिक गोली को पुलिस ने जंगल से जब्त किया है। इस संबंध में बताया गया कि रांची एसएसपी किशोर कौशल को बुढ़मू के सुमो जंगल में काफी संख्या में उग्रवादी के जुटने की सूचना मिली थी। इसके बाद एसएसपी के स्पेशल टीम और कई पुलिस पदाधिकारी ने उग्रवादियों के खिलाफ सर्च अभियान चलाया। इस अभियान के दौरान ही उग्रवादियों से मुठभेड़ हुई।