logo

धनबाद : पुलिस और प्रिंस खान गिरोह के बीच मुठभेड़, एक अपराधी घायल

khabar.jpg

द फॉलोअप डेस्क
धनबाद जिले के तेतुलमारी थाना क्षेत्र के राजगंज में आज यानि मंगलवार की सुबह धनबाद पुलिस और कुख्यात प्रिंस खान गिरोह के बीच मुठभेड़ हो गई। इस दौरान पुलिस की जवाबी फायरिंग में एक अपराधी भानु मांझी घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार, धनबाद एसएसपी प्रभात कुमार को गुप्त सूचना मिली थी कि प्रिंस खान गिरोह के अपराधी राजगंज में किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने वाला हैं। इस सूचना के आधार पर एसएसपी ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक पुलिस टीम का गठन किया और टीम को राजगंज भेजा गया।
लेकिन जैसे ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची, अपराधियों ने पुलिस की गाड़ी पर फायरिंग शुरू कर दी। अपराधियों की ओर से हुई गोलीबारी के जवाब में पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की। दोनों तरफ से चली गोली में अपराधी भानु मांझी को गोली लगी और वह घायल हो गया।

जिसके बाद एसएसपी समेत कई वरीय पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और मामले की जांच में जुट गए हैं। पुलिस इस मुठभेड़ के संबंध में आगे की कार्रवाई में जुट गई है। बता दें कि प्रिंस खान गिरोह धनबाद में रंगदारी और आपराधिक घटनाओं को लेकर लगातार सक्रिय रहा है, जिसके खिलाफ पुलिस लगातार अभियान चला रही है।
 

Tags - jharkhand news jhrakhand khabar jharkhand update news dhanbad news dhanbad khabar