द फॉलोअप डेस्क
बोकारो जिले के गोमिया प्रखंड के काशीटांड जंगल में बुधवार सुबह से ही पुलिस और नक्सलियों के बीच जबरदस्त मुठभेड़ हो रही है। दोनों ओर से रुक-रुक कर फायिरंग जारी है। सूचना के अनुसार नक्सल कमांडर उर्फ बीरसेन के दस्ते से सुरक्षा बलों का आमना-सामना हुआ है। मुठभेड़ की पुष्टि करते हुए बोकारो एसपी हरविंदर सिंह ने बताया कि घटनास्थल पर फॉपरेशन जारी है। अभी कर किसी जवान के घायलहोने की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस और सुरक्षा बलों ने पूरे इलाके को घेर रखा है और तलाशी अभियान तेज कर दिया गया है।
