द फॉलोअप डेस्क
झारखंड के धनबाद में पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हो गई। बताया जा रहा है कि कुख्यात अपराधी प्रिंस खान के तीन शूटरों के साथ पुलिस का एनकाउंटर हुआ। जानकारी के अनुसार यह मुठभेड़ केंदुआडीह बस्ती के पास भागाबांध ओपी क्षेत्र में हुई। पुलिस ने घेराबंदी कर बदमाशों को पकड़ने की कोशिश की, इस दौरान दोनों ओर से फायरिंग हुई। मुठभेड़ में तीनों बदमाशों को पैर में गोली लगी है। घायल बदमाशों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। अधिकारियों के मुताबिक जल्द ही पूरे मामले की विस्तृत जानकारी दी जाएगी।
.jpeg)