द फॉलोअप डेस्क
झारखंड नियोजन और प्रशिक्षण विभाग ने राजगार तलाश रहे युवाओं को बड़ी खुशखबरी देदी है। दरअसल इस विभाग के द्वारा 20 अगस्त को रोजगार मेला का आयोजन किया जा रहा है। इस मेले का आयोजन सुबह 10:30 बजे से सर्कुलर रोड स्थित अवर प्रादेशिक नियोजनालय-सह-मॉडल कैरियर सेंटर परिसर में किया जायेगा। .jpeg)
विभाग की मिली सुचना के आधार पर, रोजगार मेले में निजी क्षेत्र की कई कम्पनियाँ बहेग ले रही हैं। और इस दौरान करीब 850 खाली पदों पर बहाली की जाएगी। इनमें 8वीं पास से लेकर मास्टर डिग्री उम्मदीवारों के लिए अवसर उपलब्ध होंगे। वहीं चयन किये जाने वाले अभ्यर्थियों को 8 हजार से 30 हजार मासिक वेतन की पेशकश की जाएगी। 
इसके लिए अभ्यर्थियों को अपने नजदीकी नियोजनालय में या ऑनलाइन jharniyojan।jharkhand।gov।in और www।ncs।gov।in के पोर्टल पर पंजीकरण करना होगा। साथ ही उम्मीदवारों को अपने सभी मूल प्रमाणपत्रों, एक सेट छायाप्रति, बायोडाटा की दो प्रतियां सहित दो पासपोर्ट साइज फोटो साथ लाना अनिवार्य होगा। निदेशालय ने स्पष्ट कर दिया है कि पहले से पंजीकृत उम्मीदवारों को पुनः निबंधन की आवश्यकता नहीं होगा।