logo

पूर्व रेलवे की GM ने किया पाकुड़ स्टेशन का निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा

पूर्व रेलवे की GM ने किया पाकुड़ स्टेशन का निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा

द फॉलोअप, पाकुड़: 

Jharkhand News: पूर्व रेलवे (Eastern Railway) की महाप्रबंधक गीतिका पाण्डेय (General Manager Geetika Pandey) ने बुधवार को पाकुड़ स्टेशन का निरीक्षण (Pakur Station Inspection) किया। उन्होंने ट्रैक सुरक्षा, कर्मचारियों की कार्यप्रणाली, यात्री सुविधाओं और कोयला साइडिंग की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के बाद महाप्रबंधक ने रेलवे की आगामी विकास योजनाओं और सुरक्षा उपायों की जानकारी दी। पाकुड़ स्टेशन पहुंचने पर महाप्रबंधक ने ट्रैक गैंग और सुरक्षा कर्मचारियों से सीधे बातचीत की। उन्होंने आपात स्थिति में ट्रैक सुरक्षा, ट्रैक प्रोटेक्शन और सुरक्षा उपकरणों की उपलब्धता के बारे में जानकारी ली। पॉइंट्स एवं क्रॉसिंग, गैंग चार्ट और लॉगबुक के रखरखाव की भी समीक्षा की। उन्होंने कर्मचारियों से सुरक्षा नियमों के पालन और उपकरणों के इस्तेमाल से जुड़े सवाल भी पूछे।

कोयला साइडिंग का भी निरीक्षण

महाप्रबंधक गीतिका पाण्डेय ने पाकुड़ स्थित कोयला साइडिंग (Coal siding) का भी निरीक्षण किया। उन्होंने साइडिंग की दैनिक कोयला लोडिंग क्षमता, रेलवे लाइनों के विस्तार की योजना और सीसीटीवी कैमरों की कवरेज की जानकारी ली। साइडिंग में नियमित अनुरक्षण और सुरक्षा व्यवस्था (Maintenance and security arrangements) को लेकर अधिकारियों से भी जानकारी प्राप्त की। प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए पूर्व रेलवे की महाप्रबंधक ने रेलवे की आगामी विकास परियोजनाओं और यात्री सुविधाओं के विस्तार की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि रेलवे का उद्देश्य ट्रेनों का सुरक्षित, सुगम और कुशल परिचालन सुनिश्चित करना है। इसके लिए सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के साथ यात्री सुविधाओं में भी लगातार सुधार किया जा रहा है।

Tags - Eastern Railway General Manager Geetika Pandey Pakur Station Railway Development Projects Pakur News Railway News