logo

JSERC की SAC की बैठक : उपभोक्ताओं को गुणवत्तापूर्ण बिजली आपूर्ति और शिकायतों के त्वरित निष्पादन पर जोर

उपभोक्ताओं को गुणवत्तापूर्ण बिजली आपूर्ति और शिकायतों के त्वरित निष्पादन पर जोर

द फॉलोअप डेस्क, रांचीः 
झारखंड राज्य विद्युत नियामक आयोग (JSERC) ने उपभोक्ताओं को समय पर बिजली बिल उपलब्ध कराने और समस्याओं के त्वरित निष्पादन पर जोर दिया है। साथ ही उपभोक्ताओं को उच्च गुणवत्ता की बिजली 24 घंटे उपलब्ध कराने पर बल दिया है। प्राथमिकता के आधार पर बिजली बिल में सुधार करना जरूरी बताया गया है। आयोग के अध्यक्ष न्यायमूर्ति नवनीत कुमार की अध्यक्षता में हुई राज्य सलाहकार समिति (SAC) की बैठक में बिजली उपभोक्ताओं से जुड़ी समस्याओं का त्वरित समाधान करने पर सहमति बनी है। बैठक में आयोग के सदस्य (विधि) महेंद्र प्रसाद, ऊर्जा विभाग के प्रधान सचिव के श्रीनिवासन और आयोग के सचिव आरपी नायक समेत अन्य संबंधित पदाधिकारी शामिल हुए।

बैठक में राज्य के विद्युत क्षेत्र से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई। उपभोक्ताओं को बेहतर बिजली सेवा उपलब्ध कराने, बिजली आपूर्ति की विश्वसनीयता बढ़ाने और वितरण व्यवस्था में सेवा की गुणवत्ता एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया। बैठक में कहा गया कि विद्युत नियमन का उद्देश्य ऐसा संतुलन कायम करना है, जिसमें उपभोक्ताओं को उचित कीमत पर गुणवत्तापूर्ण बिजली मिले। साथ ही बिजली वितरण कंपनियां वित्तीय रूप से सक्षम और व्यावहारिक बनी रहें। विद्युत क्षेत्र में निवेश का उचित प्रतिफल मिले तथा राज्य के आर्थिक और औद्योगिक विकास को गति मिले। इसके अलावा रांची और धनबाद में द्वितीय वितरण लाइसेंसी की संभावना, अधिक भार वाले उपभोक्ताओं के लिए LT Single-Phase Connection, Net Metering, Group/Virtual Net Metering, Solar Inverters, Grid-Forming Inverters, Rooftop Solar और Electricity Duty जैसे मुद्दों पर भी विचार-विमर्श किया गया।

Tags - JSERC Electricity Jharkhand Electricity Bill SAC