logo

कांवरियों के भंडारे में घुसे हाथी, जंगल से भटके गजराज साउंड सिस्टम से हुए आक्रोशित

कांवरियों के भंडारे में घुसे हाथी, जंगल से भटके गजराज साउंड सिस्टम से हुए आक्रोशित

द फॉलोअप डेस्क  
सावन माह की शुरुआत के साथ ही कांवड़ यात्रा जोरों पर है और देशभर से शिवभक्त इसमें भाग ले रहे हैं। इस बीच उत्तराखंड के देहरादून से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। मणि माई मंदिर के पास लगे कांवड़ भंडारे में अचानक कुछ हाथी घुस आए और वहां जमकर उत्पात मचाया। बताया जा रहा है कि हाथियों ने गुस्से में आकर ट्रॉलियां पलट दीं, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
जानकारी के अनुसार, कांवड़ियों की ओर से बजाए जा रहे तेज आवाज वाले साउंड सिस्टम और शोरगुल से हाथी भड़क उठे। गनीमत यह रही कि हाथी पंडाल के अंदर नहीं घुसे, वरना कोई बड़ा हादसा हो सकता था। घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई और स्थिति को संभालते हुए तुरंत पंडाल खाली करवाया। विभाग की ओर से कांवड़ यात्रियों को वन क्षेत्र में न रुकने की सख्त हिदायत दी गई। पुलिस भी तुरंत मौके पर पहुंची और यातायात व्यवस्था संभालते हुए ट्रैफिक जाम को हटाया।


जंगल से भटके हाथी, साउंड सिस्टम से हुए आक्रोशित
रिपोर्ट्स के मुताबिक, शनिवार रात को एक नर, एक मादा और एक बच्चा हाथी मणि माई मंदिर के पीछे जंगल से सड़क पार करने की कोशिश कर रहे थे। इसी दौरान भंडारे में तेज साउंड सिस्टम और भारी शोर से हाथी डर और गुस्से में आ गए। उन्होंने पास में खड़ी दो ट्रॉलियों को पलट दिया और जोर-जोर से चिंघाड़ने लगे। इस घटना से वहां मौजूद कांवड़ियों में भगदड़ मच गई। वन विभाग ने तत्परता दिखाते हुए हाथियों को भगाने के लिए बम पटाखों का इस्तेमाल किया और उन्हें सुरक्षित रूप से जंगल की ओर खदेड़ दिया।

Tags - Nationa। News Nationa। News Update Nationa। News।ive Country News Breaking News।atest