logo

हाथियों ने गांव में मचाया आतंक, महिला को पटक- पटक कर मार डाला

र्वफ्स्ग.jpg

द फॉलोअप डेस्क
गिरिडीह जिले में एक बार फिर से हाथियों के दस्तक के बाद लोगों में दहशत का माहौल है। बीती रात को एक जंगली हाथी ने जिले के सरिया थाना क्षेत्र के घुठिया पेसरा गांव में एक महिला को पटक - पटक कर मार डाला, इस दौरान मौक़े पर मौजूद दूसरी महिला ने किसी तरह वंहा से भाग का जान बचाई है। 
घटना के संबंध में बताया गया की घुठिया पेसरा गांव निवासी राजू यादव की 28 वर्षीय पत्नी किरण देवी और एक और महिला जंगल की ओर अपने खेत में लगाए धान की फसल को देखने के लिए गई थी। इसी बीच अचानक एक हाथी ने किरण देवी पर हमला कर दिया और कुचल कर मार डाला। उसके साथ गई गांव के ही रामकिशुन यादव की पत्नी किसी तरह भाग कर गांव पहुंची और हो हल्ला कर घटना की सूचना दी। इसके बाद ग्रामीण दौड़ कर जंगल की ओर गए और हाथी को खदेड़ कर भगाया।
घटना के बाद ग्रामीणों में एक ओर जंहा दहशत का माहौल है तो दूसरी तरफ वन विभाग के अधिकारियों के खिलाफ काफी आक्रोश भी है। ग्रामीणों का कहना था कि घटना की सूचना मिलने के बाद कई बार  फोन कर वन विभाग को इसकी सूचना दी गई, लेकिन एक बार भी फोन ना ही उठाया और ना ही मदद के लिए पहुंचे। इधर घटना की जानकारी मिलने के बाद सरिया पुलिस मौक़े पर पहुंची ओर आक्रोशित लोगों को समझा बुझा कर शव को अपने कब्जे में ले लिया।

Tags - jharkhand news jharkhand latest news jharkhand update giridih news giridih latest news Elephants terror