logo

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के कार्यक्रमों में नहीं कटेगी बिजली, निर्बाध आपूर्ति के लिए विभाग ने की तैयारी

1668.jpg

द फॉलोअप डेस्क
रांची में इन दिनों बिजली आपूर्ति पूरी तरह से चरमरा गई। गर्मी में घंटों बिजली कटने से आम लोग परेशान हैं। इस बीच कल यानी 24 मई को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू झारखंड आ रही हैं। यहां विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगी। उनके कार्यक्रम के दौरान निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित हो इसकी तैयारी विभाग ने कर ली है। बिजली विभाग ने छह इंजीनियरों को प्रतिनियुक्त किया है। इनका काम राष्ट्रपति के दौरे के दौरान कार्यक्रम स्थल, राजभवन में ठहरने के दौरान विभिन्न स्थानों पर निर्बाध एवं सुरक्षित बिजली सुनिश्चित कराना है। इंजीनियरों की प्रतिनियुक्ति आदेश मुख्य अभियंता सह मुख्य विद्युत निरीक्षक, ऊर्जा विभाग द्वारा जारी किया गया है।

इन्हें किया गया प्रतिनियुक्त

अगम प्रसाद, अधीक्षण अभियंता- राष्ट्रपति के विभिन्न कार्यक्रमों के स्थलों पर कराए जाने वाले विद्युत कार्यों का  निरंतर पर्यवेक्षण एवं ससमय निष्पाद करना।

प्रमोद कुमार, विद्युत निरीक्षक - राजभवन के विद्युत संयत्रों, नवनिर्मित झारखंड हाईकोर्ट भवन का उद्घाटन समारोह स्थल, ट्रिपल आईटी नामकुम के कार्यक्रम स्थल के विद्युत संयत्र एवं उपकरणों का निरीक्षण कर प्रतिवेदन देने की दी गई जिम्मेदारी।

सोमरा उरांव, कार्यपालक अभियंता - देवघर में राष्ट्रपति के कार्यक्रम स्थल पर कराए जाने वाले विद्युत कार्यों का पर्यवेक्षण एवं निष्पादन करेंगे

जयकांत कुमार, सहायक अभियंता - बिरसा कॉलेज खूंटी में राष्ट्रपति के कार्यक्रम स्थल पर किए जाने वाले विद्युत कार्यों का निरीक्षण कर प्रतिवेदन देंगे

प्रफुल्ल कुमार गुप्ता, सहायक अभियंता - देवघर में राष्ट्रपति के कार्यक्रम स्थल पर कराए कार्यों का निरीक्षण कर प्रतिवेदन देंगे

नीरज कुमार, प्राक्कलन पदाधिकारी – ट्रिपल आईटी परिसर में राष्ट्रपति के कार्यक्रम स्थल पर कराए जाने वाले विद्युत कार्यों का पर्यवेक्षण करेंगे

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करेंhttps://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT