logo

पोटका के आदिवासी गांवों में पहली बार बिजली, विधायक संजीव सरदार ने किया शिलान्यास

WhatsApp_Image_2026-05-22_at_6_13_07_PM.jpeg

जमशेदपुर
जमशेदपुर में आजादी के लगभग 80 वर्षों बाद आखिरकार पोटका विधानसभा के सुदूरवर्ती आदिवासी गांवों का वर्षों पुराना अंधेरा दूर होने जा रहा है। इस पहल के तहत राज्य के सैकड़ों वंचित टोलों और नए मोहल्लों में खंभे, तार और ट्रांसफॉर्मर लगाकर मुफ्त विद्युतीकरण किया जा रहा है, जिससे ग्रामीणों में उत्साह का माहौल है। झारखंड सरकार की 'मुख्यमंत्री उज्ज्वल झारखंड योजना' (MUJY) के तहत डुमरिया प्रखंड के खैरबनी गांव के बानागोड़ा और पलाशबनी पंचायत के बाकड़ाकोचा गांव के राहड़गोड़ा टोला में पहली बार बिजली पहुंचाने के ऐतिहासिक कार्य का शिलान्यास पोटका विधायक संजीव सरदार द्वारा विधिवत पूजा-अर्चना कर किया गया। इस ऐतिहासिक पहल से ग्रामीणों में भारी उत्साह है और अब बिजली का अभाव यहां के बच्चों की पढ़ाई में बाधा नहीं बनेगा। शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान दोनों गांवों में ग्रामीणों ने विधायक का गाजे-बाजे और पारंपरिक तरीके से भव्य स्वागत किया।


ग्रामीणों की शिकायत और मुख्यमंत्री व विधायक के प्रति आभार
ग्रामीणों ने कहा कि आज तक कई विधायक और सांसद आए, लेकिन किसी ने इन सुदूरवर्ती गांवों की सुध नहीं ली। गांवों को हमेशा विकास से दूर रखा गया, जबकि अब पहली बार यहां के लोगों को मूलभूत सुविधा से जोड़ने का कार्य हो रहा है। ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक संजीव सरदार के प्रति आभार जताते हुए कहा कि अब सरकार गांव-गांव तक विकास पहुंचाने का काम कर रही है। लोगों ने कहा कि मुख्यमंत्री की सोच है कि राज्य का अंतिम व्यक्ति भी मूलभूत सुविधाओं से जुड़े और उसी सोच का परिणाम है कि आज लगभग 80 वर्षों बाद इन गांवों में बिजली पहुंचने जा रही है। अब बिजली का आभाव यहाँ के बच्चो के पढ़ाई में बाधा नहीं डाल सकेगी। 
शिलान्यास कार्यक्रम और विधायक संजीव सरदार का आश्वासन
शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान विधायक संजीव सरदार ने ग्रामीणों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को सुना और जल्द समाधान का भरोसा दिया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के किसी भी गांव को विकास से वंचित नहीं रहने दिया जाएगा। गांवों तक सड़क, बिजली, पानी और अन्य बुनियादी सुविधाएं पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में राज्य सरकार लगातार ग्रामीण और आदिवासी क्षेत्रों के विकास के लिए कार्य कर रही है। विधायक ने कहा कि जिन गांवों को दशकों तक अनदेखा किया गया, वहां अब विकास की रोशनी पहुंचेगी और लोगों का जीवन बदलेगा।अबुआ सरकार की प्राथमिकता और कार्यक्रम में उपस्थित गणमान्य
विधायक संजीव सरदार ने कहा कि आजादी के इतने वर्षों बाद भी कई गांव बिजली जैसी मूलभूत सुविधा से वंचित थे, लेकिन अब अबुआ सरकार उन गांवों तक विकास पहुंचाने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की दूरदर्शी सोच के कारण सुदूरवर्ती इलाकों में भी तेजी से विकास कार्य हो रहे हैं। विधायक ने अधिकारियों को गुणवत्तापूर्ण तरीके से जल्द कार्य पूरा करने का निर्देश दिया, ताकि ग्रामीणों को शीघ्र बिजली सुविधा का लाभ मिल सके। कार्यक्रम में झामुमो प्रखंड अध्यक्ष मिर्जा सोरेन, भगत बास्के, भगत हांसदा, अर्जून मुर्मू, उदय मुर्मू, दांदु राम मार्डी, रामदास हेंब्रम, मुखिया हेंब्रम, राम सोरेन, सालखू मुर्मू, दासमात मुर्मू, समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

Tags - Jamshedpur Potka Assembly Chief Minister Ujjwal Jharkhand Yojana