logo

लोकसभा चुनाव 2024 : झारखंड में 4 चरणों में होगा चुनाव, जानें किस सीट पर कब होगा मतदान

Jharkhand_map.jpg

द फॉलोअप डेस्क
लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान हो गया है। इस बार कुल 7 चरणों में चुनाव होंगे। वहीं झारखंड में इस बार 4 चरणों में चुनाव कराए जाएंगे। इसके साथ ही 4 जून को नतीजे आएंगे। गौरतलब है कि झारखंड में कुल 14 लोकसभा सीट है। इनमें से 5 सीटें अनुसूचित जनजाति (एसटी) के लिए आरक्षित हैं। एक लोकसभा सीट अनुसूचित जाति (एससी) के लिए आरक्षित है। वहीं 8 सीटों पर सामान्य वर्ग के लोग चुनाव लड़ते हैं।


झारखंड में जानिए किस सीट पर कब होगी वोटिंग
चौथा चरण- पलामू, लोहरदगा,सिंहभूम, खूंटी -13 मई 2024
पांचवां चरण- छचतरा,कोडरमा,हजारीबाग-20 मई 2024
छठा चरण-गिरिडीह.धनबाद,रांची,जमशेदपुर- 25 मई 2024
सातवां चरण- राजमहल,दुमका,गोड्डा- 1 जून 2024
 

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक करें- https://chat.whatsapp.com/B5Ez1xqYOyL74JlHFO8Y86