logo

झारखंड में चुनाव का ऐलान, जानिए कितने वोर्टस इस बार करेंगे मतदान

ीोराान.jpg

द फॉलोअप डेस्कः
झारखंड में विधानसभा चुनाव का बिगुल बज गया है। निर्वाचन आयोग ने झारखंड विधानसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा कर दी है। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा कि सभी 81 विधानसभा सीटों पर दो चरणों में वोटिंग होगी। वोटों की गिनती 23 नवंबर को होगी। झारखंड में पहले चरण का मतदान 13 नवंबर को होगा। दूसरे चरण की वोटिंग 20 नवंबर को होगी। साल 2019 में झारखंड में विधानसभा के चुनाव 5 चरणों में कराए गए थे। 


झारखंड में कितने वोटर्स हैं?
झारखंड में 24 जिले हैं और 81 सीटें हैं। चुनाव आयोग ने बताया कि यहां 2.60 करोड़ मतदाता हैं। 11.84 लाख फर्स्ट टाइम वोटर हैं। 66.84 लाख युवा वोटर्स हैं। 1.29 करोड़ महिला वोटर्स हैं। 1.31 करोड़ पुरुष वोटर्स हैं। 66.84 लाख युवा वोटर्स हैं। झारखंड में 29,562 पोलिंग स्टेशन बनाए जाएंगे। चुनाव की तारीखों की घोषणा के बाद राज्य में आचार संहिता लागू हो गई है। झारखंड विधानसभा का मौजूदा कार्यकाल 5 जनवरी 2025 को खत्म होने जा रहा है। 

Tags - Jharkhand elections assembly elections elections in Jharkhand elections in two phases