रांची
जमीयत उलेमा हिंद की पहल पर जमीयत उलेमा झारखंड के पदाधिकारी और सदस्य जमीयत उलेमा कांके ब्लॉक के चुनाव के लिए दारुल उलूम हुसैनिया इस्लामपुर, कोकदोरो कांके, रांची में मौजूद हुए। बैठक की अध्यक्षता दारुल उलूम हुसैनिया इस्लामपुर कोकदोरो कांके, रांची के प्रमुख हाजी कतिबुल ने की। पर्यवेक्षक के रूप में हजरत मौलाना अब्दुल कय्यूम कासमी, नाजिम-ए-आला, जमीयत उलेमा रांची और जनाब हाजी उमैर, कोषाध्यक्ष, जमीयत उलेमा झारखंड ने भाग लिया।
.jpeg)
सर्वसम्मति से हजरत मौलाना मुफ्ती अब्दुल मोईज कासमी को अध्यक्ष, हाजी कतीबुल-हक को महासचिव, मुहम्मद अफरोज आलम को कोषाध्यक्ष चुना गया। हजरत मौलाना शहाबुद्दीन मदरसा आलिया, मौलाना आजाद अल-मुजाहेरी आदि को कांके की कार्यकारिणी समिति का सदस्य चुना गया।

इस मौके पर मुफ्ती मुहम्मद कमर- ए - आलम कासमी, हाजी शाह उमैर, मौलाना अब्दुल कय्यूम कासमी, मौलाना असगर मिस्बाही, मौलाना जाहिद, मौलाना अबुल कलाम आजाद, आसिफ अंसारी मुहम्मद बिन मुजीब मुहम्मद हारुण रशीद मुहम्मद अफरोज आलम, रमजान मुहम्मद सलमान, हाफिज आरिफ मौलाना अहमदुल्लाह नदवी, मौलाना शहामत हुसैन कासमी मुफ्ती उमर फारुक हाफ़िज़ आबिद हुसैन उलवी मास्टर इम्तियाज साहब मुफ्ती शाहिद समेत कई लोग मौजूद रहे।
