logo

पूर्ण और पूर्व योजना से ही संभव होगा 400 पार का संकल्प, कार्यकर्ताओं को बाबूलाल का निर्देश

a339.jpeg

द फॉलोअप डेस्क, रांची:

बीजेपी प्रदेश कार्यालय में रविवार को नव गठित चुनाव प्रबंधन समिति की बैठक हुई जिसमें अलग-अलग विभागों की रचना के अनुसार कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी,प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ,समिति के संयोजक एवम सांसद आदित्य साहू   डॉ प्रदीप वर्मा,मनोज सिंह ,मृत्युंजय शर्मा सहित प्रदेश के पदाधिकारी ,विभाग के संयोजक सह संयोजक उपस्थित थे। बाबूलाल मरांडी ने कहा कि चुनाव कार्य का प्रबंधन एक महत्वपूर्ण हिस्सा है।

 

पूर्व योजना और पूर्ण योजना से ही मिलेगी सफलता!
बाबूलाल मरांडी ने कहा कि कि पार्टी हमेशा पूर्व योजना और पूर्ण योजना पर काम करती है। जिसके कारण सफलता साकार होती है। उन्होंने कहा कि सभी विभाग महत्वपूर्ण है।जिन्हे जो जिम्मेवारी मिली है उसे पूरा कराना है।हमारा लक्ष्य अपने विभाग को यशस्वी बनाना होना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रदेश के कार्यकर्ता को बूथ तक के कार्यकर्ता को सहयोगी बनना है। बाबूलाल मरांडी ने कहा कि हर कार्यकर्ता एक बूथ ,एक गांव को गोद ले। वहां सर्वाधिक वोट पार्टी के पक्ष में मिले इसे सुनिश्चित कराना भी हमारा दायित्व है।

विभागवार जिम्मेदारियों में जुट जायें पार्टी कार्यकर्ता
प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने कहा कि पार्टी के कार्यकर्ता अब बड़े लक्ष्य को आसानी से पूरा करने के लिए अपने अपने विभाग के सुचारू संचालन में जुट जाएं। कहा कि रोड मैप बनाकर काम करने से सफलता आसान हो जाती है। उन्होंने कहा कि जनता का मिजाज बीजेपी के साथ है। हम सब को उनके दरवाजे पर बार बार दस्तक देना है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को सभी विभागों के संबध में विस्तृत जानकारी दी तथा कार्यों पर चर्चा की। बैठक का संचालन प्रदेश महामंत्री डॉ प्रदीप वर्मा ने और धन्यवाद ज्ञापन सह मीडिया प्रभारी अशोक बड़ाइक ने किया।