द फॉलोअप डेस्क
रांची के तुपुदाना क्षेत्र के शतरंजी पेट्रोल पंप के पास रहने वाले 73 वर्षीय भगीरथ कल 24 फरवरी से लापता हैं। उनकी बहु शाम्भवी ने तुपुदाना थाना में आवेदन दिया है। उनकी बहु ने बताया कि उनके ससुरा कल सुबह करीब 9:30 बजे बाहर टहलने के लिए निकले थे। इसके बाद से वे घर वापस नहीं आएं, न ही उनका कुछ पता लग पाया है। उन्होंने कहा कि उन लोगों ने अपने स्तर से हर जगह खोज-बिन की लेकिन उनका कुछ पता नहीं चला। शाम्भवी ने बताया कि उनके ससुर का कद लगभग 5'4 ईंच है। उनका रंग सावला और बाल सफेद हैं। वहीं घर से निकलते समय उन्होंने नीले रंग की कमीज, पैंट और पैर में हवाई चप्पल पहनी थी। अगर आपको इनकी कोई भी जानकारी मिलती है तो आप नीचे दिए नंबर पर संपर्क कर सूचना दे सकते हैं-
9431384410, 7091673508