द फॉलोअप डेस्क
झारखंड के सरायकेला-खरसांवा जिले के तिरूलडील थाना के पांच पुलिसकर्मियों की हत्या के आरोपी आठ नक्सली को मोस्ट वांटेड घोषित किया गया। राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) ने इन नक्सलियों को मोस्ट वांटेड घोषित किया है। इसके साथ ही उन पर 19 लाख रुपये का इनाम की भी घोषणा की गई। जिन नक्सलियों को मोस्ट वांटेड घोषित कर इनाम रखा गया उनमें सचिन मार्डी, अमित मुंडा, प्रभात मुंडा, गुलशन मुंडा, रवि, अतुल महतो, प्रदीप मंडल और एनम हस्सा पूर्ति शामिल हैं।

पेट्रोलिंग टीम पर पुलिस ने किया था हमला
सरायकेला जिले के तिरूलडीह के कुकुरूहाट बाजार में 14 जून 2019 को भाकपा माओवादियों ने पेट्रोलिंग कर रही पुलिस टीम पर हमला कर दिया था। जिसमें पांच पुलिसकर्मी शहीद हो गए थे। इस घटना को अंजाम देने के बाद पुलिसकर्मियों के दो पिस्टल, 70 जिंदा कारतूस, तीन इंसास राइफल व उसके 550 राउंड कारतूस, 10 मैगजीन, मोबाइल फोन को भी नक्सलियों ने लूट लिया था। इसके अलावा पुलिस वाहन को आग के हवाले कर दिया था। कोई वायरलेस के जरिए थाने को सूचना न दे पाए इसके लिए उसे भी लूट लिया था। इस मामले को एनआईए ने टेकओवर कर लिया है।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें: https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT