logo

आचार संहिता का असर : राजभवन के सामने आमरण अनशन पर बैठे इन संगठनों को हटाया गया 

RAJ20.jpg

रांची 

लोकसभा चुनाव के मद्देनजर लागू आचार संहिता का असर आज रांची में राजभवन के सामने दिखाई पड़ा। पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों ने मिलकर आज यहां चल रहे झारखण्ड दिव्यांग आंदोलन संघ एवं राष्ट्रीय युवा शक्ति के अनशन और धरना प्रदर्शन को हटा दिया। अधिकारियों ने आंदोलनकारियों को लोकसभा चुनाव-2024 के आचार संहिता के तहत तत्काल धारना प्रदर्शन हटाने को कहा। इस पर तत्काल अमल किया गया। इस दौरान अधिकारियों के साथ कोतवाली इंस्पेक्टर भी मौजूद रहें।

 

आचार संहिता के बारें में जानकारी दी गई

इस बीच, अनुमंडल पदाधिकारी (सदर) रांची, उत्कर्ष कुमार द्वारा धारना प्रदर्शन कर रहें लोगों को आचार संहिता के बारें में जानकारी दी गयी। बताया कि आचार संहिता के दौरान सार्वजनिक और सरकारी संपत्ति पर नारा लिखना, पोस्टर व पंपलेट्स चिपकाना, पार्टी विशेष का झंडा लगाना, सड़कों पर बैनर, होर्डिंग और तोरण द्वार लगाना प्रतिबंधित है। जिसपर धऱना प्रदर्शन कर रहें लोगों द्वारा सहमति जतायी गयी। 

कब लागू है आचार संहिता 
जानकारी हो की चुनाव प्रक्रिया खत्म होने या 60 दिनों तक (जो भी पहले हो) धारा 144 लागू रहेगी। शादी, बारात पार्टी, शवयात्रा, हाट बाजार, मरीजों को लेकर अस्पताल जा रहे लोगों, विद्यालय या महाविद्यालय जाने वाले विद्यार्थियों, सरकारी कर्मचारी व पुलिस बल पर यह लागू नहीं होगी।  


 

 

हमें फॉलो करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें -

https://chatwhatsappcom/H6JHUZV9z0LIcfjbcYlVDn