द फॉलोअप डेस्कः
जमशेदपुर के निर्मल गेस्ट हाउस में शनिवार को झारखंड के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन के अध्यक्षता में कोल्हान के प्रमंडलीय स्तरीय शिक्षा बैठक आयोजित की गयी है। इस बैठक में शिक्षा विभाग की कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तार से वार्ता हुई। जिसमें मुख्य रूप से शिक्षा विभाग की आगामी योजनाओं, लंबित संचिकाओं के साथ ही आगामी मैट्रिक और इंटर की परीक्षाओं के सफल आयोजन पर भी चर्चा की गई। इस बैठक में शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन के अलावा कोल्हान के तीनों जिले के शिक्षा विभाग के पदाधिकारी मौजूद थे।
बैठक की मुख्य बाते जिनपर मंत्री रामदास सोरेन ने शिक्षा विभाग के पदाधिकारियों से जवाब मांगा, उनमें...
-कोल्हान प्रमंडल में विद्यालयों की स्थिति: मंत्री ने कोल्हान प्रमंडल में प्राथमिक और माध्यमिक विद्यालयों की संख्या, आधारभूत संरचनाओं, और शैक्षणिक एवं गैर-शैक्षणिक पदाधिकारियों की स्थिति के बारे में जानकारी मांगी है।
- शिक्षकों की पदस्थापना: उन्होंने कोल्हान प्रमंडल के विद्यालयों में छात्रों के अनुपात में शिक्षकों की पदस्थापना की स्थिति के बारे में भी पूछा है।
- विद्यालयों में सुविधाएं: मंत्री ने विद्यालयों में पोशाक, पुस्तक, और स्कूल किट वितरण की स्थिति के बारे में जानकारी मांगी है।
- आवासीय विद्यालयों की स्थिति: उन्होंने राज्य में संचालित नेताजी सुभाष चंद्र बोस आवासीय विद्यालयों की स्थिति, मूलभूत सुविधाओं, और वित्तीय वर्ष 2023-24 में किए गए व्यय के बारे में जानकारी मांगी है।
- JCERT का भवन: मंत्री ने JCERT के भवनों की स्थिति और मूलभूत सुविधाओं के बारे में जानकारी मांगी है।
- आदर्श विद्यालय योजना: उन्होंने आदर्श विद्यालय योजना के तहत विद्यालयों की संख्या और वित्तीय वर्ष 2025-26 के लक्ष्य के बारे में जानकारी मांगी है।
- कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय: मंत्री ने कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों की संख्या, आधारभूत संरचना, और मूलभूत सुविधाओं के बारे में जानकारी मांगी है।
- बालिका आवासीय विद्यालय: उन्होंने बालिका आवासीय विद्यालयों की संख्या और वित्तीय वर्ष 2025-26 के लक्ष्य के बारे में जानकारी मांगी है।
- ज्ञानोदय योजना: मंत्री ने ज्ञानोदय योजना की स्थिति और चालू वित्तीय वर्ष 2024-25 के निर्धारित लक्ष्य के बारे में जानकारी मांगी है।
- जनजातीय भाषा की पढ़ाई: उन्होंने प्राथमिक और उच्च स्तर पर जनजातीय भाषा की पढ़ाई के लिए शिक्षकों की नियुक्ति, पाठ्यक्रम की तैयारी, और पाट्य-पुस्तकों के प्रकाशन के बारे में जानकारी मांगी है।
- शिक्षकों की नियुक्ति: मंत्री ने कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय और झारखंड बालिका आवासीय विद्यालयों में शिक्षकों की कुल स्वीकृत पदों और कार्य बलों की स्थिति के बारे में जानकारी मांगी है।