logo

ED फिर चार दिनों तक IAS छवि रंजन से करेगी पूछताछ, कोर्ट ने रिमांड की दी मंजूरी

01033.jpg

द फॉलोअप डेस्क

रांची के पूर्व डीसी आईएएस छवि रंजन से ईडी अगले चार दिनों तक फिर से पूछताछ करेगी। दरअसल सेना के कब्जे वाली भूमि और अन्य विवादित जमीनों की खरीद-बिक्री में भ्रष्टाचार के आरोपी निलंबित आईएएस छवि रंजन से 6 दिनों तक ईडी पूछताछ कर चुकी है। रिमांड अवधि खत्म होने के बाद ईडी ने दोबारा कोर्ट में पेश कर छवि रंजन से पूछताछ के लिए छह दिनों की रिमांड देने की अनुमति मांगी। जिस पर कोर्ट ने ईडी को चार दिनों तक पूछताछ की मंजूरी दे दी। मालूम हो कि इससे पहले छवि रंजन को गिरफ्तार करने के बाद 5 मई को रांची सिविल कोर्ट के समक्ष प्रस्तुत करने के बाद कोर्ट ने न्यायिक हिरासत में भेज दिया था। छवि रंजन से ED सेना के कब्जे वाली जमीन, बजरा मौजा की जमीन और चेशायर होम रोड की ज़मीन की खरीद-बिक्री मामले में पूछताछ कर चुकी है।

प्रत्येक अंचल से 2.5 लाख लेते थे छवि
ईडी ने पूर्व में आईएएस छवि रंजन को रिमांड पर लेने के लिए कोर्ट में जो दस्तावेज सौंपा है उसके अनुसार रांची के सभी 22 अंचल कार्यालयों से छवि रंजन की कमीशन तय थी। हर अंचल कार्यालय से प्रति माह दो से ढाई लाख रुपए वे कमीशनल ते थे। ईडी की मानें तो ये पैसे छवि के एक काफी करीबी व्यक्ति के माध्यम से पहुंचाए जाते थे। इसके अलावा छवि रंजन पर यह भी आरोप है कि उन्होंने कई लोगों को अनुचित लाभ पहुंचाकर पैसे वसूले। धोखाधड़ी करने में मदद की और तथ्यों को छिपा कर रखा। मालूम हो कि छवि रंजन 15 जुलाई 2020 से 10 जुलाई 2022 तक रांची में डीसी के पद पर कार्यरत थे।


हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें http://https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT