logo

ईडी की टीम अवैध खनन के मामले में पहुंची साहिबगंज, खदान-क्रशर के कागजात की भी जांच की

0720.jpg

द फॉलोअप डेस्क

झारखंड के साहिबगंज में 1000 रुपए के अवैध खनन केस में हुए मनी लॉन्ड्रिंग को लेकर बुधवार को ईडी की टीम महादेवगंज पहुंची। साहिबगंज के महादेवगंज सहित अन्य इलाकों में पहुंची ईडी की टीम के साथ मंडरों सीओ व सीआरपीएफ के जवान भी मौजूद थे। ईडी की टीम ने जांच को लेकर मीडिया से कोई बातचीत नहीं की। मगर कहा जा रहा है कि मंडरो प्रखंड में बड़े पैमाने पर अवैध उत्खनन को लेकर ही ईडी की टीम यह कार्रवाई कर रही है। दूसरी ओर ईडी को राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) के समक्ष रिपोर्ट पेश करनी है। ऐसे में कहा जा रहा है कि इसको लेकर भी ईडी की टीम यहां जांच में पहुंची हो। हालांकिईडी की टीम ने खनन कार्यालय में खदान और क्रशर से जुड़े कागजात की भी जांच की। मालूम हो कि साहिबगंज में अवैध खनन मामले में सीएम के विधायक प्रतिनिधि पंकज मिश्रा और पत्थर कारोबारी बच्चू यादव जेल में हैं। 

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करेंhttps://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT