logo

ED की टीम ने हाल के दिनों में हुई चर्चित रजिस्ट्री के दस्तावेज कर रही तलाश

1547.jpg

द फॉलोअप डेस्क
ईडी की टीम अचानक से शुक्रवार की शाम कचहरी चौक के समीप रांची रजिस्ट्री कार्यालय पहुंची। जानकारी के अनुसार हाल के दिनों में रांची में जिन चर्चित भूखंडों की रजिस्ट्री हुई है उनके रिकॉर्ड तलाश की। बताया जा रहा है कि कई दस्तावेज को अपने साथ ईडी की टीम लेकर भी गई है।

सीएम से संबंधित दस्तावेज को ढूंढ रही ईडी
झारखंड में पिछले वर्ष से खनन लीज से संबंधित मामला काफी चर्चित रहा। सूत्रों की मानें तो ईडी विशेष रूप से मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नाम से मिले खनन पट्टा (माइनिंग लीज) से संबंधित दस्तावेज की भी खोजबिन में जुटी है। इसके अलावा यह भी सूचना है कि उनके परिवार के अन्य सदस्यों के नाम पर हुई रजिस्ट्री के दस्तावेज भी ED ने तलाश की।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करेंhttps://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT