logo

छापेमारी : ED  ने पूजा सिंघल के सीए को लिया हिरासत में, कई ब्यूरोक्रेट्स और सफेदपोशों के चेहरे भी हो सकते हैं बेनकाब

CASH2.jpg

आइएएस पूजा सिंघल के सीए सुमन सिंह के आवास से 19 करोड़ रुपये नकद भी बरामद किये गये थे. शुक्रवार सीए सुमन सिंह के भाई पवन सिंह को हिरासत में लिया गया था. उससे पूछताछ करने के बाद आज शनिवार सुबह ईडी ने पूजा सिंघल के सीए सुमन सिंह को भी हिरासत में लिया है.  ईडी के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार सुबह से शुरू की गयी ईडी की छापेमारी में आईएएस अधिकारी पूजा सिंघल के खिलाफ पर्याप्त सबूत हाथ लगे हैं. कल उनके सीए सुमन सिंह के आवास से 19 करोड़ रुपये नकद भी बरामद किये गये थे.  

 

कई ब्यूरोक्रेट्स और सफेदपोश होंगे बेनकाब

जांच के दौरान झारखंड कैडर के अन्य कई ब्यूरोक्रेट्स और सफेदपोशों की भूमिका भी इस मामले में सामने आ सकती है. इस मामले में अब ईडी जल्द ही पूजा सिंघल को समन भेजकर पूछताछ के लिए बुलाएगी.

 

 कागजातों को खंगाल रही है ईडी

रांची के एयरपोर्ट रोड स्थित ईडी कार्यालय में पूजा सिंघल के ठिकानों से जब्त किए गए कागजातों की जांच भी शुरू कर दी गई है. पूरे मामले की जांच के लिए वित्त विभाग सहित कई दूसरे विभागों के अधिकारियों को भी लगाया गया है.