logo

ईडी ने धनबाद में कोयले के अवैध धंधे के आरोपियों से 100 करोड़ जब्त किया

ed73.jpg


द फॉलोअप, रांची
धनबाद से एक बड़ी खबर है। बंगाल व झारखंड में ईसीएल के पट्टे वाले क्षेत्रों में बड़े पैमाने पर अवैध कोयला खनन और चोरी से संबंधित जांच के सिलसिले में ED ने 100.44 करोड़ की अवैध संपत्ति जब्त कर ली है। जानकारी के अनुसार ईडी ने एलबी सिंह, अनिल गोयल, गणेश यादव, पप्पू मंडल, अनूप चौहान, हरेंद्र चौहान, पूर्व विधानसभा प्रत्याशी रोहित यादव, अनूप मांझी उर्फ लाला के गिरोह सहित एक दर्जन से अधिक कोयले के अवैध धंधेबाजों के यहां एक साथ छापेमारी की। धनबाद जिले में अवैध कोयला कारोबार से जुड़े मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मंगलवार सुबह बड़ी कार्रवाई शुरू की। रांची और कोलकाता से पहुंची ईडी की टीम ने जिले के कई ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की. कार्रवाई के बाद संबंधित इलाकों में हड़कंप का माहौल है।

सूत्रों के अनुसार, ईडी की टीम ने कतरास, महुदा, लोयाबाद समेत कई स्थानों पर एक साथ दबिश दी. बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई कथित अवैध कोयला कारोबार से जुड़े लोगों के खिलाफ की जा रही है। इस क्रम में ईडी की टीम ने बाघमारा विधानसभा क्षेत्र के पूर्व निर्दलीय प्रत्याशी रोहित यादव, जेएमएम नेता हरेंद्र चौहान और कोयला कारोबारी अनिल गोयल के कपूरिया स्थित कोक भट्ठा में छापेमारी की. कपूरिया स्थित कोयला भट्ठा में ईडी की कार्रवाई कई घंटों से जारी है। सूत्रों के मुताबिक, छापेमारी के दौरान ईडी को कई महत्वपूर्ण दस्तावेज और पेन ड्राइव मिले हैं, जिनकी जांच की जा रही है. फिलहाल जिले के अलग-अलग ठिकानों पर ईडी दो दर्जन टीमें जुटी है।

Tags - ED raid Dhanbad 100 crore Anup Manjhi Lala gang