logo

झारखंड सहित 4 राज्यों में ED की बड़ी कार्रवाई, जानिए क्या है मामला

झारखंड सहित 4 राज्यों में ED की बड़ी कार्रवाई, जानिए क्या है मामला

द फॉलोअप डेस्क
गुरुवार की सुबह बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। ईडी चार राज्यों में छापेमारी कर रही है। जो जानकारी सामने निकलकर आ रही है उसके मुताबिक जून 2026 में रांची स्थित RSS कार्यालय पर हुए बम हमले से जुड़े मामले में ईडी यह छापेमारी कर रही है। ED की ओर से दिल्ली, बिहार, झारखंड और कर्नाटक में कुल 4 ठिकानों पर सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। एजेंसी के अनुसार, इस मामले में मूल अपराध NIA का मामला है, जो जून 2026 में रांची में RSS कार्यालय पर हुए बम हमले से संबंधित है। इसी NIA केस के आधार पर ED की जांच आगे बढ़ाई जा रही है। फिलहाल चारों राज्यों में स्थित इन ठिकानों पर ED की तलाशी जारी है। 

 

Tags - ED Raid NIA Case Ranchi News Jharkhand News RSS Office