logo

विष्णु अग्रवाल से 3 घंटे तक ईडी ने की पूछताछ, स्वास्थ्य को लेकर दी रियायत

2114.jpg

द फॉलोअप डेस्क
जमीन घोटाला मामले में मनी लॉन्ड्रिंग के तहत प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने सोमवार को कारोबारी विष्णु अग्रवाल से पूछताछ की। चेशायर होम रोड जमीन खरीद बिक्री से जुड़े मामले में ईडर के समन पर विष्णु दिन के 10.40 बजे ईडी के रांची जोनल ऑफिस में उपस्थित हुएईडी के अधिकारियों ने उनसे करीब तीन घंटे तक पूछताछ की। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार विष्णु अग्रवाल ईडी के सवालों का जवाब नहीं दे पा रहे थे। उन्होंने ऑपरेशन होने का हवाला दिया, कहा-तबियत ठीक नहीं है। जिसके बाद करीब 3 घंटे के बाद ईडी ने घर जाने की इजाजत दे दी। ईडी ने रिकवरी के बाद उन्हें फिर से पूछताछ के लिए आने कहा है। हालांकि, अभी कोई तिथि ईडी ने निर्धारित नहीं की है।

छवि के गोवा ट्रिप का इंतजाम का है आरोप
छवि रंजन पर आरोप है कि चेशायर होम रोड की विवादित जमीन का म्यूटेशन विष्णु अग्रवाल और उनकी पत्नी के नाम पर करने के लिए बड़गाईं सीओ मनोज कुमार पर दबाव बनाया था। दूसरी ओर विष्णु पर आरोप है कि इस जमीन के म्यूटेशन के एवज में विष्णु अग्रवाल ने छवि रंजन के लिए गोवा ट्रिप का इंतजाम किया और ताज अगोडा होटल में उनके रहने और घूमने की व्यवस्था करवाई है।


हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें http://https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT