logo

कोयला घोटाले की जांच में ED का बड़ा एक्शन, एलबी सिंह की पत्नी समेत 5 लोगों को समन

ed73.jpg

द फॉलोअप डेस्क
कोयला घोटाले की जांच के दौरान प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने चर्चित कोयला कारोबारी एलबी सिंह से जुड़े लोगों पर शिकंजा कसते हुए पांच लोगों को समन जारी किया है। इनमें एलबी सिंह की पत्नी आरती सिंह, भाई विश्वविजय सिंह और साले रंजीत कुमार सिंह शामिल हैं। इसके अलावा अनिल गोयल से जुड़े शब्बीर आलम और महेंद्र सिंह को भी पूछताछ के लिए समन भेजा गया है। आरती सिंह को 20 अगस्त को ईडी के क्षेत्रीय कार्यालय में हाजिर होने का निर्देश दिया गया है, जबकि विश्वविजय सिंह को 14 अगस्त और रंजीत कुमार सिंह को 17 अगस्त को पेश होने को कहा गया है। शब्बीर आलम और महेंद्र सिंह को भी अगले सप्ताह पूछताछ के लिए बुलाया गया है।

28 जुलाई को हुई थी दूसरे दौर की छापेमारी
बता दें कि ईडी ने 28 जुलाई को धनबाद के कोयला कारोबारियों से जुड़े ठिकानों पर दूसरे दौर की छापेमारी की थी। इस कार्रवाई के दायरे में कोयला कारोबारी एलबी सिंह और अनिल गोयल से जुड़े लोगों को शामिल किया गया था। छापेमारी के दौरान ईडी ने एलबी सिंह से जुड़े करीब 160 करोड़ रुपये के निवेश को फ्रीज किया था। इसके अलावा अलग-अलग ठिकानों से 200 से अधिक सेल डीड भी जब्त किए गए थे। ईडी इन दस्तावेजों की जांच कर रही है।

 

सेल डीड की जांच जारी
 छापेमारी के दौरान बरामद किए गए सेल डीड और अन्य दस्तावेजों की जांच के आधार पर ईडी आगे की कार्रवाई कर रही है। समन जारी किए गए पांचों लोगों से एजेंसी कोयला कारोबार, कथित वित्तीय लेनदेन और निवेश से जुड़े मामलों में पूछताछ कर सकती है। फिलहाल सभी संबंधित लोगों को निर्धारित तारीखों पर ईडी के समक्ष उपस्थित होने का निर्देश दिया गया है।

 

Tags - Dhanbad News ED Investigation Coal Scam LB Singh Jharkhand News