logo

हजारीबाग : ED की कार्रवाई जारी, अंबा प्रसाद के भाई के CA बादल गोयल के घर और दफ्तर पर छापेमारी

ca_badal_goyal_ed.jpg

द फॉलोअप डेस्क
ईडी की छापेमारी बड़कागांव से लेकर हजारीबाग शहर तक चल रही है। बड़कागांव में जहां पूर्व विधायक अंबा प्रसाद और उनके तीन नजदीकी लोगों के घर छापेमारी चल रही है, वहीं सीए बादल गोयल के दफ्तर और आवास पर भी छापेमारी की जा रही है। बताया जाता है कि बादल गोयल, अंबा प्रसाद के भाई सुमित कुमार के चार्टर्ड अकाउंटेंट हैं और उनके बही-खातों का हिसाब रखते हैं। ईडी सुबह से ही उनके आवास पर छापेमारी कर रही है।
बड़कागांव की पूर्व विधायक अंबा प्रसाद पर ईडी का शिकंजा कसता दिख रहा है। अंबा प्रसाद के भाई सुमित कुमार का लेखा-जोखा रखने वाले चार्टर्ड अकाउंटेंट बादल गोयल के आवास और कार्यालय में ईडी की छापेमारी हुई है। ईडी सुबह से ही उनके दफ्तर में कागजात खंगालने में लगी हुई है। यह पूरी छापेमारी कोल ट्रांसपोर्टेशन और मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़ी हुई बताई जा रही है। सूत्रों के अनुसार, बादल गोयल उनके पैसों का हिसाब-किताब रखते थे और इन्हीं इनपुट्स के आधार पर ईडी ने उनके घर और दफ्तर में दबिश दी है। विश्वसनीय सूत्रों के हवाले से जानकारी मिली है कि ईडी को कुछ अहम दस्तावेज भी हाथ लगे हैं।
बड़कागांव के जिन चार ठिकानों पर छापेमारी चल रही है, उनमें बड़कागांव की पूर्व विधायक अंबा प्रसाद, बड़कागांव प्रखंड अंतर्गत शिवाडीह निवासी मनोज दांगी, पंचम कुमार और मंटू सोनी का आवास शामिल है। ये सभी पूर्व विधायक अंबा प्रसाद और झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री योगेंद्र साहू के बेहद करीबी बताए जाते हैं।



 

Tags - ED on Amba prasad Amba Prasad news badal goyal CA Amba prasad Ed raid. ED Raid on Amba Prasad ED raid on Amba CA Badal Goyal latest Jharkhand News Jharkhand Breaking News latest hazaribagh Breaking Latest updates Latest Jharkhand News Jharkhand