पाकुड़
अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर शुक्रवार को ईस्टर्न रेलवे मेंस यूनियन, पाकुड़ शाखा द्वारा पाकुड़ रेलवे मैदान स्थित कार्यालय में झंडोत्तोलन कर मजदूर दिवस मनाया गया. कार्यक्रम में यूनियन के अध्यक्ष अखिलेश कुमार चौबे ने संगठन का झंडोत्तोलन किया और मजदूर दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला. उन्होंने कहा कि यह दिन मजदूरों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है. उन्होंने सभी मजदूर भाइयों से एकजुट रहने की अपील करते हुए कहा कि एकता के बल पर ही देश के विकास में योगदान दिया जा सकता है और अपने ऊपर होने वाले अत्याचार को रोका जा सकता है.
वहीं, ईस्टर्न रेलवे मेंस यूनियन, पाकुड़ शाखा के सचिव संजय ओझा ने कहा कि इस दिन मजदूर अपने पूर्वजों की शहादत को याद करते हैं और उनके प्रति निष्ठा प्रकट करते हैं. उन्होंने देश के सभी मजदूर संगठनों से एकजुट रहने की अपील करते हुए कहा कि मजदूरों को अपनी प्रगति और बेहतर भविष्य के लिए संगठित होना आवश्यक है.
.jpg)
इसी क्रम में SITU और CPI(M) जिला कमेटी द्वारा भी अपने कार्यालय में अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस मनाया गया. इस दौरान एकजुटता बनाए रखते हुए संगठन को मजबूत करने का संकल्प लिया गया. इस अवसर पर CPI(M) के जिला सचिव कामरेड गोपीन सोरेन, CITU के जिला सचिव कामरेड नाजिर हुसैन, कॉर्पोरेट आर.पी. पासवान, कामरेड देवाशीष गुप्ता, SFI जिला कमेटी की ओर से जिला सचिव कामरेड श्रीचरण कुनाई, कामरेड अल्फाज आलम, कामरेड अब्दुल वॉशर सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे.
