logo

अफगानिस्तान में फिर कांपी धरती, 6.3 की तीव्रता का भूकंप

वपहक.jpg

द फॉलोअप डेस्कः
पश्चिमी अफगानिस्तान में रविवार की सुबह तेज भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 6.3 मापी गई है। अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण ने कहा कि पिछले कुछ हफ्तों में आए तेज भूकंप के झटकों के बाद हजारों लोग मारे गए और पूरे गांव तबाह हो गए हैं। दरअसल, पिछले एक हफ्ते में भूकंप से हुई तबाही के बाद लोगों में अब भी खौफ है। हालांकि, अब तक किसी तरह के जानमाल के नुकसान की जानकारी नहीं मिली है। 


अब तक 4 हजार लोगों की मौत हो गई है
बता दें कि अफगानिस्तान के लोग एक के बाद एक भूकंप के तेज झटके महसूस कर रहे हैं। इसमें अब तक 4 हजार से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। माना जा रहा है कि अफगानिस्तान में आया भूकंप सीरिया और तुर्की में आए भूकंप से भी कई अधिक भयावह है। युक्त राष्ट्र के मानवीय कार्यालय ने भूकंप से निपटने में सहायता करने के लिए 5 मिलियन डॉलर की सहायता करने की घोषणा की है। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने इस त्रासदी में बचे हुए लोगों के रहने, खाने और चिकित्सक सुविधाओं को लेकर चिंता व्यक्त की है।


क्यों आता अफगानिस्तान में बार-बार भूंकप?

अफगानिस्तान अक्सर भूकंप की चपेट में आता है, मुख्य रूप से हिंदू कुश पर्वत श्रृंखला इलाके में भूंकप के झटके आते हैं. यह क्षेत्र यूरेशियन और भारतीय टेक्टोनिक प्लेटों के जंक्शन (चौराहा) के पास मौजूद है. यूनिसेफ ने कहा है कि पहले आए भूकंपों में मरने वालों में 90 प्रतिशत से ज्यादा महिलाएं और बच्चे थे. 

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N