logo

पाकुड़ में जनसुनवाई के दौरान अंचलाधिकारी ने जरूरतमंदों के बीच बांटे कंबल

hklimgyt.jpg

नंदलाल तुरी
पाकुड़ अंचलाधिकारी अरविंद कुमार बेदिया एवं अंचल निरीक्षक शंभू नाथ शरन द्वारा अंचल कार्यालय, पाकुड़ में आयोजित जनसुनवाई के दौरान आए गरीब लोगों के बीच कंबल का वितरण किया गया। इस अवसर पर अंचलाधिकारी अरविंद कुमार बेदिया ने कहा कि ठंड के मौसम में जरूरतमंदों की सहायता करना प्रशासन की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि सरकार की मंशा है कि कोई भी व्यक्ति ठंड के कारण परेशानी का सामना न करे। इसी उद्देश्य से जनसुनवाई के दौरान चिन्हित पात्र लाभुकों को कंबल उपलब्ध कराया गया है। कंबल प्राप्त कर लाभुकों ने प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया और इस पहल को ठंड के मौसम में बड़ी राहत बताया।

Tags - Latest news jharkhand News updates latest jharkhand news Jharkhand News Updates latest Updates Jharkhand jharkhand News Jharkhand News jharkhand Updates latest Jharkhand News Pakur news Updates Pakur news updates Pakur News Updates Pakur news