logo

धनबाद में निकाय चुनाव की मतगणना के दौरान अभिकर्ताओं ने किया हंगामा, प्रशासन पर लगाए गंभीर आरोप

dhabad_nager.jpg

द फॉलोअप डेस्क
धनबाद से मतगणना केंद्र राजकीय पॉलिटेक्निक में मतगणना की शुरुआत से पूर्व ही तनावपूर्ण स्थिति देखने को मिली। दरअसल यह तनावपूर्ण स्थिति तब देखने को मिली जब विभिन्न प्रत्याशियों के चुनाव अभिकर्ताओं (आरओ) को सुरक्षाकर्मियों ने भीतर जाने से रोक दिया। इस आदेश से भड़के अभिकर्ताओं ने गेट पर ही नारेबाजी शुरू कर दी और जिला प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए। हंगामा कर रहे आरओ बबलू बनर्जी ने कहा कि मतगणना के लिए बनाए गए सभी 11 कमरों में प्रत्येक प्रत्याशी का एक-एक अभिकर्ता मौजूद रहेगा। लेकिन आज जब गिनती का वक्त आया तो अचानक नियमों का हवाला देकर केवल एक ही अभिकर्ता को अंदर जाने की बात कही गई।

झारखंड राज्य के 48 नगर निकायों का आज परिणाम आ जाएगा। इसके लिए मतगणना की गिनती सभी सेंटरों पर आज शुक्रवार 27 फरवरी की सुबह 8 बजे से ही शुरू हो गई है। मतदान की गिनती प्रशासन की कड़ी सुरक्षा के बीच शुरू हो गई है। नगर निकाय चुनाव के लिए 23 फरवरी को मतदान हुआ था। मतगणना को लेकर प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। पूरी प्रक्रिया को पारदर्शी, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासनिक टास्क फोर्स को सक्रिय कर दिया गया है।

Tags - Dhanbad Municipal Election Jharkhand Nikay Chunav 2026 Dhanbad Vote Counting Government Polytechnic Dhanbad Counting Center Election Agents Protest RO Bablu Banerjee Counting Center Controversy Municipal Election Result Day 27 February Jharkhand 4