logo

पुण्यतिथि पर याद किए गए दुर्गा सोरेन, माल्यार्पण कर सीएम ने दी श्रद्धांजलि

0839.jpg

द फॉलोअप डेस्क
झारखंड आंदोलन के अग्रणी योद्धा एवं पूर्व विधायक स्व० दुर्गा सोरेन पुण्यतिथि पर याद किए गए। दुर्गा सोरेन स्मारक नामकोम लोवाडीह स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें सीएम हेमंत सोरेन ने भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इस दौरान सीएम ने कहा कि बड़े भाई दुर्गा का झारखंड आंदोलन व झामुमो की मजबूती में अहम योगदान रहा। जिसे कभी भुलाया नहीं जा सकता। उन्होंने कहा कि सभी शहीदों को सम्मान देने का काम राज्य सरकार कर रही है। सभी शहीदों के स्मारक स्थल को विकसित किया जाएगा। कोई भी उपेक्षित नहीं रहेगा।  मौके पर मंत्री हफीजुल हसन अंसारी, विधायक सीता सोरेन सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। इस दौरान झामुमो कार्यकर्ताओं ने दुर्गा सोरेन अमर रहे के नारे लगाए।  

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करेंhttps://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT